कटनी नगर: कुठला के चाका बाईपास रोड पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराकर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 युवकों की मौत, 3 घायल
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका बायपास रोड पर आज गुरुवार दोपहर 2:30 मिनट पर एक सड़क हादसे में जहां एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी कार क्रमांक- यूपी- 70- इएच- 2790 में 5 लोग सवार जिसमे दो युवकों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया है बताया जा रहा है कि कारसवार युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस उत्तर प्रदेश जाने निकले थे।