धमतरी: बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात टिकरा पारा चौक के पास बाइक सवार युवक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दिया। इस हादसे में पैदल जा रहे शंकर नेताम सहित बाइक चालक शिवा यादव भटगांव निवासी और उसका साथी घायल हो गया। तीनो को इलाज के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ पर उनका इलाज जारी गया।