बागपत: दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर अहेड़ा रेलवे हाल्ट के निकट चलती मालगाड़ी का ज्वाइंट खुलने से दो भागों में विभाजित
Baghpat, Bagpat | Jul 21, 2026 दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब साढे छह बजे अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास एक मालगाड़ी तकनीकी खराबी के चलते दो हिस्सों में बंट गई। चलती मालगाड़ी का ज्वाइंट अचानक खुल जाने से ट्रेन दो भागों में विभाजित हो गई। घटना के बाद रेल मार्ग पर करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।