बेतिया: मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ समाहरणालय में की अहम बैठक
बेतिया से खबर है जहां आज 10जुलाई करीब 3बजे जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों की ओर से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का भौतिक सत्यापन पूरी गंभीरता से कराया गया है।