बालाघाट: नगर में नाला खुदाई से पाइपलाइन टूटी, शहर में पेयजल संकट के बीच हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा
बालाघाट शहर में नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से बड़ी मात्रा में पानी बह गया। घटना ऐसे समय में हुई है जब शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोग पहले से परेशान हैं।जानकारी के अनुसार, बरसात से पहले शहर में नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान खुदाई करते समय पाइपलाइन टूट गई, जिससे पानी