पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। ग्राम प्रधान रत्नेश्वरी रामकरण मिश्रा के नेतृत्व में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन हुआ। नेपाल, गाजीपुर, मध्यप्रदेश, हरियाणा और गोरखपुर सहित दूर-दराज के पुरुष और महिला पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार प्रदर्शन किया।