पत्थलगांव: पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों के दल से ग्रामीणों में दहशत
पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के खड़ामचा-महेशपुर जंगल में इन दिनों 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग सतर्क है। गुरुवार की शाम 4बजे रेंजर कृपा सिंधु पैंकरा ने ग्रामीणों से हाथियों के करीब नहीं जाने तथा जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है। साथ ही किसी भी गतिविधि