कुडू: कुडू मे तेज गर्जना के साथ गिरी आसमानी बिजली, खेत में काम कर रही महिला की गई जान पति समेत दो घायल।
Kuru, Lohardaga | Jun 26, 2026 लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगी कोलपारा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलगी कोलपारा गांव निवासी कर्मा उरांव अपनी पत्नी घूरती उरांव के साथ खेत में काम कर रहे थे।