चतरा: जमुआ खेल मैदान में जमुआ सरना क्लब ने फुटबॉल टूर्नामेंट का फीता काटकर व किक मारकर शुभारंभ किया
Chatra, Chatra | Oct 22, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर अंतर्गत जमुआ खेल मैदान में जमुआ सरना क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी, मुखिया डेगन गंझू, बालेश्वर यादव,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू कुमार साव,शशि गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं किक मारकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।