कटिहार: नगर थाना क्षेत्र के संग्राम चौक पर नीरज पासवान हत्याकांड में 6 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
कटिहार के कोढ़ा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान की हत्याकांड मामले में 6 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद कुमार ने बताया है कि मामले में 6 नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज कर ली गई है, मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है,आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है,जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।