तालबेहट: हर्षपुर गांव में राजघाट नहर में नहाते समय पांच युवक डूबे, तीन की हुई दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के हर्षपुर में राजघाट नहर में नहाते समय पांच युवक डूब गए जिसमें बताया गया तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है,जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया और दो की हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल भेजा है।