कैराना: कैराना में एक युवक ने महिला का गला दबाकर सड़क पर गिराया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Kairana, Shamli | Mar 29, 2026 कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो रविवार दोपहर करीब दो बजे सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक महिला का गला दबाकर उसे सड़क पर गिराता नजर आ रहा है। यही नहीं, नीचे गिराने के बाद भी उसका गला दबा रहा है। आसपास के लोगों द्वारा महिला की आरोपी से जान बचाई गई। यह वायरल वीडियो कैराना में मुख्य चौक बाजार के पास गली का बताया जा रहा है।