छछरौली: गांव बुढ़िया में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने दर्जनों लोगों को पहनाया इनेलो पार्टी का पटका।
छछरौली क्षेत्र के बुढ़िया गांव में आज इनेलो से पूर्व विधायक दिलबाग सिंह पहुंचे, जहां पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज दर्जनों लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। दिलबाग सिंह ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि पार्टी की सोच समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने की है।