लवकुशनगर: लवकुश नगर में बिजली कटौती से युवाओं का हंगामा, कंपनी कार्यालय का घेराव
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 20, 2026
लवकुश नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज़ युवाओं ने सोमवार की दोपहर 2:30 बजे बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो दर्जन युवाओं ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी नाराज़गी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में पुरानी केबल और कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण बार-बार फॉल्ट होता है।