पांकी: पलामू में दिनदहाड़े PNB सीएसपी से 1 लाख की लूट, एक ही गैंग पर दो वारदात का शक
Panki, Palamu | Jun 25, 2026 पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई कस्बे में गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से हथियार के बल पर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों ने सीएसपी संचालक रविंद्र कुमार पर पिस्तौल तानकर ड्रॉअर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद सीएसपी संचालक ने पांक