सरधना: कपसाढ़ गांव में कई दिन बाद भी तनावपूर्ण माहौल, अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, सभी रास्तों पर पुलिस की नाकाबंदी
सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में कई दिन पूर्व दलित जाति की युवती रूबी के अपहरण और विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की निर्मम हत्या के बाद हालात अभी तक बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। आलम यह है कि गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। वहीं कपसाड़ गांव और कावड़ मार्ग दौराला गंग नहर पुल से सलावा नाहर पुल तक के पूरे इलाके को पुलिस ने बंद कर रखा है।