राजगढ़: कालीपीठ के बांकपुरा गांव में राजगढ़ विधायक ने हनुमान मंदिर पर की महाआरती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कालीपीठ के बांकपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शुक्रवार को रात 9:00 बजे करीब राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने शामिल होकर महाआरती की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।