गिरिडीह: पचंबा क्षेत्र स्थित कल्याणडीह में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित, नगर निगम की मेयर हुई शामिल
पचंबा क्षेत्र स्थित कल्याणडीह में शुक्रवार को 10 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी एवं वार्ड पार्षद समित के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।