सगड़ी: मेघई खास तिराहे पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी
Sagri, Azamgarh | Jun 15, 2026 आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सोमवार को मेघई खास तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मोटरसाइकिल संख्या UP 50 DA 3672 पर तीन लोग सवार होकर नदवासराय मार्ग से अजमतगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी ट्रक से मोटरसाइकिल भीषण की टक्कर हो गई ।