ललितपुर: जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से जमुनिया निवासी युवक की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम जमुनिया निवासी ओमकार पुत्र रामकिशन सेन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। साथ ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु मामले की जांच की जा रही है।