हुज़ूर: भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी का एटीएम बदलकर निकाले ₹40000,पुलिस ने किया चोरी का प्रकरण दर्ज
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2024 भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को एटीएम बूथ पर एक बदमाश ने चूना लगा दिया। आरोपी ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदला और 40 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपालानी थाना पुलिस के अनुसार फरियादी सुभाषचंद्र यादव पटेल नगर के निवासी है। वह एक रिटायर्ड सरकारीकर्मचारी हैं।