हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला से ज्यादती, पुलिस ने की FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने मदद के नाम पर पीड़ितासे नजदीकी बढ़ाई थी। इसके बाद शादी का भरोसा दिलाकर महिला के साथ संबंध बनाए।पिछले दिनों जब महिला ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया तो आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने रेप का केस दर्ज करने के बाद जाँच शुरू कर दी है|