लोहरदगा: सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए उर्स : एसपी हारिस बिन जमां
उर्स को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है । जगह जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही उर्स कमिटी को संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। उर्स को लेकर लोहरदगा पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा सौहार्दपूर्ण वातावरण में उर्स मनाएं आज ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।