महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिला प्रधान महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार 2:00 बजे महेंद्रगढ़के विधायक कंवर सिंह यादव को रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। रिटायर कर्मचारियों ने ज्ञापन में मांग की सभी कर्मचारियों के लिए कैश लेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए।