गोपालगंज: नया टोला भोजली गांव में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
जादोपुर थाना क्षेत्र के नया टोला भोजली गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सिर पर जख्म के निशान है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।