जयपुर: जयपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े, हत्या के आरोपी ने जेल के अंदर की तस्वीरें वायरल कीं
Jaipur, Jaipur | Apr 1, 2026 जयपुर सेंट्रल जेल से सोशल मीडिया पर कथित फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर सेंट्रल जेल के अंदर की है जिसमें जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं हालांकि प्रशासन ने अभी तक फोटो के आधिकारिक पुष्टि नहीं की है जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लाल कोठी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।