बरेली में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 2012 के अपहरण व दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई। पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाकर इमरान ने दुष्कर्म किया था। अदालत ने इमरान को 8 वर्ष का कठोर कारावास व अन्य चार आरोपियों को 4-4 वर्ष की सजा और जुर्माना लगाया। अभियोजन द्वारा 11 गवाह पेश किए गए थे।