#शहर में उस समय सियासी #तापमान अचानक बढ़ गया,जब #सत्ता पक्ष द्वारा विभिन्न #चौक-चौराहों पर लगाए गए #समाजवादी पार्टी के संरक्षक #स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और #सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टरों को लेकर बवाल शुरू हो गया। इन विवादित पोस्टरों से आक्रोशित होकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इन्हें सरेराह फाड़ दिया।इस घटना के बाद से शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है।बीते कुछ दिनों से सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्ततम इलाकों में कुछ ऐसे होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए थे,जिनमें सपा संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच के पारिवारिक व राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर विवादित टिप्पणियां और तस्वीरें थीं। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन पोस्टरों का मकसद पार्टी नेतृत्व की छवि को धूमिल करना और कार्यकर्ताओं को उकसाना था।
#"हमारे नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं": अविनाश तिवारी#