रायबरेली: गोझरी चौराहे के पास नशे में धुत बाइक सवार युवक खाई में गिरकर गंभीर घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
मंगलवार शाम 4:00 बजे 29 अक्टूबर को बांदा बहराइच मार्ग पर गोझरी चौराहे के निकट नशे में धुत बाइक सवार खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे राहगीरों ने बाहर निकालकर अपनी ही बाइक से अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का गंभीर अवस्था में इलाज किया गया। लालगंज की ओर से गोझरी की तरफ जा रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । और युवक घायल हो गया।