बकानी: मध्यप्रदेश के विदिशा में हुए सड़क हादसे में बकानी क्षेत्र के तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत ,तीन हुए गंभीर घायल
मध्य प्रदेश के विदिशा में आज शनिवार को हुए सड़क हादसे में बकानी क्षेत्र के तीन श्रद्धालुओं विनोद कुमार निवासी रटलाई व वरदी बाई एवं राजू बाई निवासी बकानी की मौत हो गई। वही बकानी निवासी दिनेश कुमार गनीराम व दरियाब बाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अभी विदिशा के अस्पताल में इलाज जारी है।भीषण सड़क हादसे पर पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने शोक संवेदना व्यक्त की।