बकानी: मोल्क्या खुर्द गांव में विधायक सुरेश गुर्जर ने प्राथमिक वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
बकानी क्षेत्र के मोल्क्या खुर्द गाँव में आज सोमवार को विधायक सुरेश गुर्जर ने प्राथमिक वर्ग की जिला स्तरीय खेल को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक के CBEO दुर्गा प्रसाद मीणा ने की। प्रतियोगिता में संपूर्ण जिले के 569 छात्र व 252 छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में वॉलीबॉल शतरंज बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता के प्रतियोगियों ने भाग लिया।