छपारा: छपारा में चौक में ओवरलोड ऑटो हुआ अनियंत्रित पलटते-पलटते बचा बड़ा हादसा
Chhapara, Seoni | Jun 15, 2026 झंडा चौक में ओवरलोड ऑटो हुआ अनियंत्रित, पलटते-पलटते बचा बड़ा हादसा छपारा नगर के झंडा चौक में आज सोमवार 15 जून की सुबह करीब 9 बजे एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी और सामान होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। ऑटो अचानक आगे की ओर उठ गया और उसके पहिए आसमान की तरफ हो गए।