खुरई: कांग्रेसियों ने प्रहलाद पटेल के जनता से भीख मांगने और सांसद बंटी साहू के कमलनाथ पर बयानों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Mar 6, 2025 गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे दर्जनों कांग्रेसियों ने sdm मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि मप्र के मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश की जनता को भिखारी कहा है जिस जनता के वोट से मंत्री बने उसी जनता को भिखारी कहकर अपमान किया है उनको इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही सांसद बंटी साहू ने कमलनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी की है, दोनों अपने बयान पर माफी मांगे।