खुरई: पड़ोसी की अंत्येष्टि की तैयारी के दौरान युवक ने अपने घर में लगाई फांसी, मरने से पहले पड़ोसी के लिए लाया था अर्थी
Khurai, Sagar | Mar 4, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 2.30 बजे अंबेडकर वार्ड की कंपनी कुआं गली में पड़ोसी की अंत्येष्टि की तैयारी करते करते 33 वर्षीय युवक राजेंद्र अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगा ली,मरने से कुछ देर पहले पड़ोसी के लिए अर्थी की नसेनी लेकर आया था। मृतक राजेंद्र पड़ोस के मृतक के साथ उपज मंडी में हम्माली का काम करता था,पुलिस ने शाम 5 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा