खुरई: अम्बेडकर वार्ड में युवक ने प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगा ली, परिजनों ने चक्काजाम कर मामला दर्ज करने की मांग की
Khurai, Sagar | Mar 4, 2025 मंगलवार सुबह 9 बजे अंबेडकर वार्ड कंपनी कुआं गली में 26 वर्षीय कल्लू उर्फ नरेंद्र अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शाम 4 बजे सागर बीना रोड पर शव रखकर चक्काजाम किया, मांग उठाई कि आरोपियों पर मामला दर्ज हो,परिजनों ने बताया कि मृतक नरेंद्र का मुहल्ले के कुछ युवकों से विवाद चल रहा था,सोमवार रात को मारपीट की थी प्रताड़ना से परेशान होकर लगाई फांसी