खुरई: देहात थाने में नाबालिग सहित तीन लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
Khurai, Sagar | Mar 3, 2025 सोमवार शाम लगभग 7 बजे देहात थाने में एक नाबालिग सहित तीन लोगों के गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में साखड़ी के बुजुर्ग ने अपनी 16 वर्षीय नातिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई,दूसरे मामले में गुरुकुल के पास रहने वाले शिवप्रसाद सेन ने अपने 28 वर्षीय बेटे के लापता होने व 62 वर्षीय मानसिक कमजोर सुहागरानी सेन के लापता होने की रिपोर्ट उसके बेटे ने लिखाई