कांके: रांची में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी की मांग
Kanke, Ranchi | Mar 24, 2026 रांची। झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसने राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के एक बड़े कारोबारी को अपना निशाना बनाया है। प्रिंस खान ने कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है और रकम न देने पर अंजाम भुगतने की सीधी चेतावनी दी है।