चांदपुर: चांदपुर तहसील के गांव खोसपुरा में सड़क किनारे खड़ी बाइक को दूध से भरी मैक्स गाड़ी ने मारी टक्कर
सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव खासपुरा में सड़क किनारे खड़ी बाईक को दूध से भरी एक मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मैक्स गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। मैक्स गाड़ी का चालक भी घायल होना बताया जा रहा है।