रामपुर: थाना गंज क्षेत्र में गोली मारकर लूट की फर्जी घटना का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Dec 2, 2024 सोमवार को दोपहर एक बजे पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ दिन पहले हुई गोली मारकर लूट की फर्जी घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया की रंजिशन अपने विरोधियों को फसाने के उद्देश्य से फर्जी घटना को अंजाम दिया गया। अब उन्ही धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।