शाहबाद: मामोनी के पास पहाड़ी जंगल में लगी आग, वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Shahbad, Baran | Apr 27, 2026 जानकारी रविवार शाम 6 बजे मिली मुडियर क्षेत्र के मामोनी के पास स्थित पहाड़ी जंगलों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलते ही मुंडियर नाका प्रभारी बिंदु सिंह सहरिया वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के वन क्षेत्र को भारी नुकसान की आशंका बन गई थी।