अजीतमल: बाइक पर बैठाकर युवक से मारपीट, मोहल्ला राजीव नगर निवासी युवक की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कस्बे के मोहल्ला राजीव नगर में युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला राजीव नगर निवासी शिवम सविता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च की रात करीब दो बजे वह जवारे के भंडारे से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका ताऊ का लड़का गोलू भी मौजूद था।