मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार सेंट जेम्स स्कूल कांगडा के वार्षिक समारोह में DSP कांगड़ा अंकित शर्मा और DSP धर्मशाला निशा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डीएसपी ने छात्रों को अनुशासन, लगन, लक्ष्य निर्धारण और खेलकूद जैसी गतिविधियों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह दिए।