पीलीबंगा पुलिस ने गणपति मैरिज पैलेस के पास 900 ग्राम अवैध पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वीर चंद सब इंस्पेक्टर ने गणपति पैलेस मंडी पीलीबंगा के पास से आरोपी रामानंद उर्फ रामा निवासी मंडी पीलीबंगा को 900 ग्राम अवैध पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।