पेटरवार: बुंडू पंचायत में एनएच पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मवेशी घायल
पेटरवार थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत के एनएच पर मंगलवार सुबह समय लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मवेशी घयाल हो गए है।बताया गया कि बुंडू पंचायत स्थित बालिका मध्य विद्यालय के समीप एनएच पर एक गाय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति को दी।