भिंड नगर: भिण्ड में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सीएमओ ने दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
भिंड नगर पालिका के सीएमओ यशवंत वर्मा ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे कार्यालय से शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को शहर में नियमित और व्यवस्थित तरीके से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं।सीएमओ के पास लगातार आम नागरिकों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि शहर में साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं की जा रही है।