राजगढ़: गांव भगेला में बारिश और तूफान से गिरा मकान, पति-पत्नी और तीन बच्चे दबे मलबे में, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
Rajgarh, Churu | Jun 28, 2026 तूफान ओर बारिश के कारण गांव के ही मुकेश जांगडा का मकान गिर गया ल घटना के समय मुकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कमरे में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक मकान गिर गया जिसके कारण मुकेश तथा उसकी पत्नी और तीनों बच्चे मलबे में दब गए घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल भी मलबे में दब कर नष्ट हो गए।धमाके की आवाज सुनकर गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने मलबे में बाहर निकाला।