गावां: गावां में जरासंध पूजा को लेकर समिति का गठन हुआ
Gawan, Giridih | Oct 19, 2025 गावां बाय पास सड़क किनारे अनिल राम के घर में रविवार की शाम सात बजे अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज गावां की एक बैठक रखा गया। जिसमें महाराज जरासंध महोत्सव को मनाने को ले विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में पूजा समिति का गठन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष रोशन राम, सचिव शुभम राम एवं कोषाध्यक्ष गावां मुखिया कन्हाई राम को सर्वसम्मती से चुना गया।