मिश्रिख: मिश्रीख इलाके में तालाब के गहरे पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के बिठौली गांव में तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूब जाने से 17 वर्ष के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकल गया था युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस तहकीकात में जुटी है।