कोंडागांव: चिखलपुटी स्थित मोर सुआद दीदी की रसोई में चित्रकला प्रदर्शनी एवं विक्रय का शुभारंभ, विधायक लता उसेंडी रहीं शामिल
जिला प्रशासन कोंडागांव की अभिनव पहल के तहत चिखलपुटी स्थित मोर सुआद दीदी की रसोई परिसर में शनिवार को चित्रकला प्रदर्शनी एवं विक्रय का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। आज रविवार दोपहर 1:00 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार प्रदर्शनी में जिले भर से आए लोक कलाकारों एवं मॉडर्न आर्ट कलाकारों की कलाकृतियाँ दर्शकों क