जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, राष्ट्रपति के आगमन और नीट परीक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान
राष्ट्रपति के 20 और 21 जून के दौरे और देश में होने वाली नीट (NEET) परीक्षा के मद्देनजर जबलपुर में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सशस्त्र जवानों को त